top of page

"सोशल मीडिया का बाप"

अनिल कुमार सागर, लेखक व पत्रकार

वरिष्ठ लेखक- स्वतंत्र पत्रकार, पूर्व उप सम्पादक: उजाले की ओर,"कीमया-ऐ-जीवन", राष्ट्रीय समाचार पत्र,  03, आनन्द कॉलोनी,चन्दौसी- 244412, उ.प्र.

Screenshot 2019-01-02 at 23.35.41.png
Home: Welcome
Home: Blog2

कुछ लोग कहेगे कि यह जरुरी नही कि जो प्रतिभा इन महानायको मे थी, वह हम मे भी हो…सहमत हूँ मै, लेकिन यह भी जरुरी नही कि जो प्रतिभा आपके अंदर है वह इन महानायको मे भी हो!

बहाना 1 :- मेरे पास धन नही!

जवाब :- इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन नारायणमूर्ति के पास भी धन नही था उन्हे अपनी पत्नी के गहने बेचने पङे।


बहाना 2 :- मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी!

जवाब :- लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी थी।


बहाना 3 :- मै अत्यंत गरीब घर से हूँ!

जवाब :- पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे।


बहाना 4 :- बचपन मे ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था!

जवाब :- प्रख्यात संगीतकार ए.आर.रहमान के पिता का भी देहांत बचपन मे हो गया था।


बहाना 5 :- मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नही मिला!

जवाब :- उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नही मिला!


बहाना 6 :- मेरी उम्र बहुत ज्यादा है!

जवाब :- विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन के मालिक ने 60 साल की उम्र मे पहला रेस्तरा खोला था।


बहाना 7 :- मेरी लंबाई बहुत कम है!

जवाब :- सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है।


बहाना 8 :- मैं बचपन से ही अस्वस्थ था!

जवाब :- आँस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी।


बहाना 9 :- मै इतनी बार हार चूका, अब हिम्मत नही रही !

जवाब :- अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने।


बहाना 10 :- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी!

जवाब :- प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है।


बहाना 11 :- मुझे ढेरो बीमारियां है!

जवाब :- वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी अनेको बीमारियो मे थे। राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर काम नही करते थे।


बहाना 12 :- मैने साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है!

जवाब :- निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी।


बहाना 13 :- मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता था !

जवाब :- थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जता था।


बहाना 14 :- मै एक छोटी सी नौकरी करता हूँ, इससे क्या होगा!

जवाब :- धीरु अंबानी भी छोटी नौकरी करते थे।


बहाना 15 :- मेरी कम्पनी एक बार दिवालिया हो चुकी है, अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा!

जवाब :- दुनिया की सबसे बङी शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी दो बार दिवालिया हो चुकी है।


बहाना 16 :- मेरा दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है, अब क्या कर पाउँगा!

जवाब :- डिज्नीलैंड बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी का तीन बार नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था।


बहाना 17 :- मेरे पास बहुमूल्य आइडिया है पर लोग अस्वीकार कर देते है!

जवाब :- जेराँक्स फोटो कापी मशीन के आईडिया को भी ढेरो कंपनियो ने अस्वीकार किया था पर आज परिणाम सामने है।


सार यह है कि आज आप जहाँ भी है या कल जहाँ भी होगे इसके लिए आप किसी और को जिम्मेदार नही ठहरा सकते, इसलिए आज चुनाव करिये, सफलता और सपने चाहिए या खोखले बहाने...?


Comments


Home: Subscribe

CONTACT

Screenshot 2019-01-03 at 00.58.37.png
Home: Contact

09719674350

©2019 - 2025 by सोशल मीडिया का बाप. Proudly created with Wix.com

bottom of page